दुर्गा पूजा के अवसर पर शहरवासियों को सौगात, आदित्यपुर औद्योगिक में 4 स्टार रेटिंग “द क्रूज” प्रीमियम बुटीक होटल तैयार कल DC करेंगे उद्घाटन

Adityapur :- आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित 4 स्टार रेटिंग द क्रूज प्रीमियम बुटीक होटल बनकर पूरी तरह से तैयार है. दुर्गा पूजा के मौके पर शहर वासियों को 30 सितंबर को दिन होटल की सौगात दी जाएगी. इस बात की जानकारी प्रेस वार्ता में होटल के डायरेक्टर हरजीत सिंह विरदी और उनके भाई हरपिंदर सिंह विरदी ने दी.

 

द क्रूज़ नाम से बना 4 स्टार रेटिंग का होटल का कल डीसी उद्घाटन करेंगे. जानकारी देते हुए होटल के एमडी हरजीत सिंह विरदी और मैनेजर विल्सन लूकस, असिस्टेंट एमडी हरविंदर सिंह और अमनदीप सिंह ने बताया कि हमलोग झारखंड सरकार के पर्यटन उद्योग को केंद्रित कर होटल का निर्माण कराया है. यहां हम राज्य के संस्थागत विकास के साथ व्यवसाय कर लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से बड़ी संख्या में रोजगार देंगे. उन्होंने बताया कि करीब 200 लोगों को विभिन्न ग्रेड में रोजगार देंगे. इस प्रीमियम होटल में 5 सुइट, 3 एक्जीक्यूटिव, 49 प्रीमियम और 14 स्टैंडर्ड रूम की सुविधा पर्यटकों को देंगे. यहां जापानीज, चाइनीज, यूरोपियन एवं दक्षिण भारतीय व्यंजन उपलब्ध रहेगा. बार और रेस्टोरेंट के साथ फैमिलीज के अलग से रेस्टोरेंट की व्यवस्था की गई है. 66 हजार वर्गफीट में बने इस होटल में जी प्लस 6 स्टोरी बिल्डिंग है. जिसमें स्वीमिंग पुल, सैलून, स्पा, जिम आदि की व्यवस्था पर्यटकों को मिलेगा.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *