सांसद विद्युत महतो ने आदित्यपुर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय के कर्मचारियों को बेहतर कार्य के लिए किया सम्मानित

Adityapur :- जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो गुरुवार शाम आदित्यपुर स्थित विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय पहुंचे. जहां क्षेत्र में बेहतर विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखे जाने को लेकर कार्यपालक अभियंता और संबंधित पदाधिकारियों से चर्चा की.

जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो के आदित्यपुर विद्युत प्रमंडल कार्यालय पहुंचने पर कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद, सहायक विद्युत अभियंता संजय कुमार महतो द्वारा संयुक्त रूप से सांसद का अभिनंदन किया गया. इस मौके पर सांसद ने कार्यपालक अभियंता और विद्युत सहायक अभियंता के साथ बैठक कर क्षेत्र में बेहतर विद्युत व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की. वही संबंधित कर्मचारियों को भी दिशा निर्देश दिए ।मौके पर आगामी दीपावली और छठ महापर्व में भी सुचारू विद्युत व्यवस्था पर गंभीर विचार विमर्श किए गए. बैठक के उपरांत सांसद द्वारा दुर्गा पूजा के मौके पर बेहतर कार्य करने वाले विद्युत कर्मी राधेश्याम सिंह, जगन्नाथ गिरी, और रोशन कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया. सांसद के साथ बैठक में सहायक विद्युत अभियंता दिलीप प्रसाद, कनीय विद्युत अभियंता सुब्रतो हेंब्रम समेत अन्य कर्मचारी गण भी मौजूद रहे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *