महिला समूह जन वितरण प्रणाली दुकान की अध्यक्षा के साथ दुष्कर्म का प्रयास, एक गिरफ्तार दो फरार

Kumardungi :- कुमारडुंगी प्रखंड क्षेत्र के भोंडा जन वितरण प्रणाली दुकानदार कालीपद यादव छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वंही उसके दो साथी आरोपी फरार हो गए हैं.

 

कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के तिरिलपी निवासी महिला लक्ष्मी सिरका ने थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज करवाई है. आवेदन में उन्होंने कहा है कि वो कमला महिला समूह जन वितरण प्रणाली दुकान की अध्यक्षा हैं. जब से कुमीरता ग्राम के डीलर राजेश तामसोय का दुकान मेरे दुकान के साथ टेग किया गया है तब से भोंडा के पीडीएस दुकानदार कालीपद यादव के द्वारा तीस हजार रुपए (30000/-) मांग किया जा रहा था. जिसका उनके पास रिकॉर्डिंग उपलब्ध है. 14 अक्टूबर को कुमारडुंगी जाते समय रास्ता में कालीपद यादव के साथ मुलाकात हुआ, तब कालीपत यादव ने धमकी देकर कहा कि पैसा आज शाम तक मिल जाना चाहिए वरना ठीक नहीं होगा. शाम तक कुमीरता गांव के पुलिया समीप आ जाना. मैं शाम करीब 4:00 बजे कुमीरता पुलिया के पास गए तो वहां कालीपत यादव पहले से इंतजार में था. फिर उन्होंने तत्काल में 5 हजार कालीपद को दे दिया. जाने के लिए उन्होंने जैसे ही स्कूटी घुमाया तभी अचानक से अनूप श्रीवास्तव एंव लेगेश बिरुवा आ गए, आते ही मुझे अनूप श्रीवास्तव ने जबरन पकड़ लिया और गोद में उठाकर झाड़ी की ओर ले जाकर पटक दिया. लेगेश बिरुवा ने जबरदस्ती उनके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा. कालीपत यादव और लेगेश बिरुवा उन्हें निर्वस्त्र करने लगे. वे किसी तरह बहुत मुश्किल से दोनों के चंगुल से बचकर खेत खेत में भागी और घर पहुंच कर तुरंत अपने पति को घटना की जानकारी दी. तब उनके पति आनन-फानन में घटनास्थल पहुंचे. जब वहां पहुंचे तो वे सभी लोग वहां से फरार हो गए थे. सिर्फ मेरी स्कूटी वहां खड़ी थी जिसे लेकर मेरे पति घर आ गए. इस घटना के बाद वे काफी डरी सहमी हैं.

जिसके बाद कुमारडुंगी थाना में शिकायत देकर थाना प्रभारी से कालिपद यादव, अनूप श्रीवास्तव व लेगेश बिरुवा के विरुद्ध कार्रवाई करने की लिखित शिकायत दर्ज कराई है. जिस पर कुमारडूंगी पुलिस ने गुरुवार को कालीपद यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में चाईबासा जेल भेज दिया.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *