MP के युवक की इंस्टाग्राम से हुई थी शादीशुदा महिला से दोस्ती, महिला ने षड्यंत्र कर पति समेत परिजनों के साथ मिलकर की थी हत्या

Saraikela :- जिला के कपाली ओपी क्षेत्र में विगत 16 अक्टूबर 2022 को एक सड़ा-गला अज्ञात शव मिलने की मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में भेज दिया।

 

इसकी पुष्टि प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चांडिल अनुमंडल के SDPO संजय कुमार सिंह ने किया हैं । मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के छोटू रजक के रूप में हुई है। SDPO ने बताया कि मृतक छोटू रजक का कपाली की रेहाना नाम की एक शादीशुदा महिला के साथ एक साल पूर्व इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुआ था, इसके बाद दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था, इसके बाद दोनों दिल्ली में जाकर करीब एक महीने तक साथ रहे थे, वहीं बीच-बीच मे युवक जमशेदपुर आकर रेहाना से मिला करता था, जो रेहाना के पति को नागवार गुजरा, इसके बाद रेहाना ने पति के साथ षडयंत्र कर 09 अक्टूबर को युवक को जमशेदपुर बुलाया ओर पति, जीजा और भाई के साथ मिलकर युवक की 13 अक्टूबर 2022 को ईटा से मारकर हत्या कर दिया। वही उसपर ब्लेड से भी हमला किया और साक्ष्य छुपाने के नियत से शव को झाड़ियों में फेंक दिया था। गौरतलब है कि पुलिस ने शव को 16 अक्टूबर को झाड़ियों से बरामद किया था।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन