आदित्यपुर नगर वार्ड 18 को मिली दीपावली पर सौगात 59 लाख रुपए की 3 योजना का हुआ शिलान्यास

Adityapur :- आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 18 में रविवार को तकरीबन 59 लाख रुपए की 3 योजना का शिलान्यास हुआ. जिसमें महत्वकांक्षी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस पार्क में 38.22 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन और राम मड़ैया बस्ती रोड में 8.77 लाख रुपए की लागत से पेवर्स ब्लॉक सड़क का निर्माण और शिवा नर्सिंग होम के पास 12 लाख रुपए की लागत से कलवर्ट का निर्माण योजना शामिल है.

 

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत योजनाओं का शिलान्यास वार्ड पार्षद रंजन सिंह और डिप्टी मेयर अमित सिंह ने संयुक्त रूप से कॉलोनी के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में किया गया. इस मौके पर वार्ड पार्षद रंजन सिंह ने बताया कि नेताजी सुभाष पार्क में सामुदायिक भवन निर्माण की योजनाएं लंबित थी जिसे स्थानीय लोगों के विशेष मांग को देखते हुए जल्द धरातल पर उतारा जाएगा. इसके अलावा उन्होंने बताया कि अन्य सभी योजनाएं भी वार्ड विकास के लिए महत्वपूर्ण है. साथी अन्य योजनाओं को समय से पूरा किया जाएगा. ताकि वार्ड वासियों को सभी योजनाओं का लाभ मिल सके. इस मौके पर टीडब्ल्यूयु के अध्यक्ष संजीव उर्फ टुन्नू चौधरी, शम्भूनाथ सिंह, डॉ बीपी सिंह, नगीना प्रसाद सिंह, आदित्य तिवारी, रमन सिंह, मुकेश कुमार, मनोज कुमार, राधा मोहन शर्मा, अजय सिंह, सतीश रॉय, बबलू सिंह, राजेश ठाकुर, आदि मौजूद रहे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन