मांझी टोला मे छठ व्रतियों के बीच भाजपा नेता रमेश हांसदा, अभिजीत दत्ता ने किया सुप, पूजन साम्रगी वितरण

Saraikela:- लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की शुरुआत शुक्रवार से नहाए खाए के साथ हो गयी है. महापर्व छठ पूजा को लेकर आदित्यपुर के माझी टोला स्थित चांदनी चौक में भाजपा नेता रमेश हांसदा और अभिजीत दत्ता द्वारा संयुक्त रूप से छठ व्रतियों के बीच सुप पूजन साम्रगी वितरण किया गया.

समाजसेवी अभिजीत दत्ता के सहयोग से यहां विगत 3 वर्षों से छठ महापर्व में छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्रियों का नि:शुल्क वितरण किया जा रहा है. इस वर्ष भी इनके सहयोग से छठ पूजा के मद्देनजर पूजन सामग्री वितरित किए जा रहे हैं. शुक्रवार को यहां सूप, नारियल गागल निंबू, समेत पूजन सामग्री में प्रयुक्त होने वाले फलों का भी निशुल्क वितरण किया गया. मौके पर भाजपा नेता रमेश हांसदा ने लोगो को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी. वही अभिजीत दत्ता ने बताया कि इस कार्य को संपन्न कराने में स्थानीय निवासी चंदन मित्रा, लालू सरदार, मुचीराम दास, समीर राय, प्रेम सिंह चौहान, रविदास, सोनू का विशेष योगदान है. इन्होंने बताया कि छठ पूजा के दिन भी व्रतियों के बीच दूध और चाय का भी वितरण होगा.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत