आदित्यपुर के दंपत्ति ने फर्जीवाड़ा कर 40- 50 लोगों को लगाया 60 से 70 लाख का चूना, आरोपी दंपत्ति फरार

Adityapur थाना क्षेत्र के धीराजगंज श्रीओम नगर के एक दंपत्ति द्वारा 60 लाख से भी अधिक फर्जीवाड़ा कर ठगी कर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है। ठग दंपति का नाम मलय चटर्जी उर्फ संदीप चटर्जी और मंगला चटर्जी बताया जा रहा है।

 

बताया जा रहा है कि ठग दंपत्ति ने बस्ती के करीब 40 लोगों को ठगी का शिकार बनाया है, और 60 से 70 लाख रुपए लेकर फरार हो गए हैं। सभी पीड़ित गुरुवार को आदित्यपुर थाना पहुंचे और दंपत्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय पार्षद अभिजीत महतो ने बताया कि दंपत्ति द्वारा बस्ती के 40 से भी अधिक लोगों को अलग-अलग मामलों में ठगा गया है। किसी से इलाज के नाम पर, किसी से बच्चों की शिक्षा के नाम पर, किसी से जमीन के नाम पर पैसे लिए गए हैं। बदले में दंपति द्वारा चेक भी दिया गया है जो बाउंस हो गया है। किसी के साथ जमीन के नाम पर एग्रीमेंट भी किया गया है। भेद खुलते ही आरोपी दंपत्ति बस्ती से फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी दंपत्ति की धरपकड़ को लेकर छापेमारी में जुट गई है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *