जमीन विवाद के कारण तांतनगर में राशन डीलर की हत्या, आरोपी ने पुलिस को सूचना देकर खुद को कराया गिरफ्तार

Chaibasa :- पश्चिम सिंहभूम जिले के तांतनगर में पुराने जमीन विवाद के कारण तांतनगर के सेरेंगबिल में राशन डीलर मदन बिरूली की कुदाल से हमला कर हत्या कर दिया गया है.

घटना के समय कितिबासा टोले में आरोपी बरजो पूर्ति उर्फ लाल सिंह पुर्ती ने मदन बिरौली के पास पहुंच कुदाली से लगातार वार कर घटना को अंजाम दिया. आरोपी बरजो पूर्ति ने मोबाइल से पुलिस को सूचना देकर खुद को गिरफ्तार करा दिया है. घटनास्थल पर पहुंचकर थाना प्रभारी राहुल कुमार राम ने हत्या में प्रयुक्त कुदाली बरामद कर कानूनी कार्रवाई प्रारंभ की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *