आदित्यपुर आकाशवाणी चौक के पास छात्रा से मोबाईल छिनतई कर फरार हुआ बदमाश, थाना प्रभारी ने छात्रों को दिलाया मोबाईल ढूंढने का भरोसा

Adityapur:आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आकावाणी चौक के पास एक छात्रा से स्कूटी सवार बदमाश ने मोबाईल फोन की छिनतई कर ली। घटना गुरूवार की दो बजे की है।
जानकारी के अनुसार खुशी कुमारी नामक छात्रा टेंपो से उतरकर सहारा गार्डेन सिटी जाने के लिए आकाशवाणी चौक पर टेंपो का इंतजार कर रही थी। इसी क्रम में एक काले रंग का स्कूटी सवार बदमाश छात्रा के हाथ से मोबाईल फोन छिनतई कर फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर खुद थाना प्रभारी राजन कुमार आकाशवाणी चौक पहुचे और रो रही छात्रा को आश्वास्त किया है कि हर हाल में उसका मोबाईल फोन वापस लायेंगे। जिसके बाद छात्रा ने थाना प्रभारी के आश्वासन पर भरोसा कर थाने में लिखित शिकायत किया और फिर घर चली गयी। इधर पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *