आदित्यपुर: असंगी में 11हज़ार बोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से 15 वर्षीय युवक की मौत

Adityapur: आदित्यपुर के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आसंगी गांव में बीते शनिवार शाम 11हज़ार वोल्ट तार की चपेट में आने से 15 वर्षीय युवक अविनाश प्रधान की मौत हो गई.

बताया जाता है कि असंगी गांव में रविवार को फुटबॉल मैच आयोजित था, जिसकी तैयारी चल रही थी .इस बीच मृत युवक अविनाश प्रधान झंडा लगाने लोहे के खंभे पर चढ़ा, जहां वह अचानक ऊपर से गुजर रहे 11,000 वोल्ट तार की चपेट में आ गया और जोरदार झटका के साथ गिर पड़ा. इधर घटना के बाद गांव वासियों द्वारा आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. इस घटना के बाद से गांव में शोक की लहर है. वहीं आयोजित फुटबॉल मैच कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया है, बताया जाता है कि मृत युवक अविनाश प्रधान झामुमो नेता परमेश्वर प्रधान का रिश्तेदार है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *