आदित्यपुर: छात्र सम्मान समारोह में पुरेंद्र ने दिया छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, सभी बच्चे होते हैं प्रतिभावान: तंजील खान

Adityapur: आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर विकास समिति ने छात्र सम्मान समारोह 2022 में 600 स्कूल बैग अतिथियों के कर कमलों द्वारा छात्र छात्राओं को प्रदान कियाl कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे थाना प्रभारी, आरआईटी मो0 तंजील एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कुमार उपस्थित थे.
इस मौके पर पुरेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि शीघ्र ही कारपोरेट घरानों की मदद से बृहद पैमाने पर छात्र सम्मान समारोह का आयोजन कर छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगाl साथ ही वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें 400 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
मुख्य अतिथि थाना प्रभारी तंजील खान ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र छात्राओं को सम्मानित करना प्रोत्साहित करना एक सराहनीय कदम हैl उन्होंने कहा कि आदित्यपुर विकास समिति सालों भर पुरेंद्र नारायण सिंह के अगुवाई में सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करती हैl वक्ताओं ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ता है और शिक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ती हैl वक्ताओं ने अभिभावकों से अपील किया कि वह बच्चों के शिक्षा पर विशेष ध्यान देंl वक्ताओं ने कहा कि आज के छात्र कल के राष्ट्र के भविष्य हैl इसलिए शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों को भी छात्र-छात्राओं के बेहतर भविष्य के लिए विशेष ध्यान देने की आवश्यकता हैl कार्यक्रम में समाजसेवी एसएन यादव, देव प्रकाश, शिक्षाविद एसडी प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, अधिवक्ता संजय कुमार, आशुतोष गुप्ता, राकेश आदि मौजूद रहे.
कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते थाना प्रभारी तंजील खान साथ में पुरेंद्र नारायण सिंह

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *