आदित्यपुर के मुस्लिम बस्ती में चली गोली, ड्रग पैडलर डाली प्रवीन के भाई की गोली मारकर हत्या

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती आई रोड में रविवार की सुबह 7 बजे चाय पीने आया ड्रग पेडलर डॉली प्रवीन का भाई साबिर हुसैन को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दिया। चार की संख्या में आए बदमाशों ने हत्या की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए है। 
रविवार की सुबह सुबह हुई इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मृतक साबिर का भी अपराधिक इतिहास रहा है। घटना की जानकारी मिलने का बाद दल बल के साथ आदित्यपुर थाना प्रभारी मुस्लिम बस्ती पहुंचे और पूरे बस्ती में पुलिस का सर्च अभियान चल रहा हैं। आपसी वर्चस्व को लेकर हत्या की यह घटना घटी है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो चाय पी रहा साबिर बदमाशो को देख भागने का प्रयास किया लेकिन बदमाशो ने साबिर को दौड़ाकर गोली मार दिया। पुलिस ने मौके से साबिर का बुलेट मोटरसाइकिल और चार खोखा बरामद किया हैं।
मुस्लिम बस्ती में जांच करती पुलिस

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *