आदित्यपुर: उत्क्रमित उच्च विद्यालय में झारखंड स्थापना दिवस सह बाल मेले का आयोजन

Adityapur: उत्क्रमित उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी आदित्यपुर में झारखंड स्थापना दिवस के पूर्व दिवस पर बाल दिवस एवं झारखंड स्थापना दिवस का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों का चाचा नेहरू एवं भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प माल्यार्पण के द्वारा किया गया। विद्यार्थियों के द्वारा फैंसी ड्रेस कविता पाठ नारा लेखन प्रतियोगिता चित्रांकन एवं विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई. विद्यार्थियों के बीच क्विज कंपटीशन, बेकार पड़ी वस्तुओं से रीसाइक्लिंग के द्वारा निर्माण, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रधानाध्यापिका संध्या प्रधान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा विद्यालय का सफलता एवं विद्यार्थियों का सफलता में सभी अतिथियों का बहुत बड़ा योगदान रहा आज बाल दिवस के अवसर पर सभी विद्यार्थियों को अनुशासित रहकर आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं नशा मुक्त करने हेतु प्रयास करते रहने की सलाह दी, आने वाले दिनों में नशा मुक्ति मुहिम विद्यार्थी एवं अभिभावकों के द्वारा चलाए जाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी अंबुजा लक्ष्मी  ,प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सुब्रता महतो, नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र सिंह, देव प्रकाश, बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के संजीव सिंह, इनरव्हील जस्ट अध्यक्ष प्रीति, मारवाड़ी महिला मंच की मीरा, सीमा, वीणा, सरस्वती अग्रवाल, सलूट तिरंगा के रवि शंकर, पीएन झा, वार्ड पार्षद नथुनी सिंह, जुस्को एसडीजीएम प्रीति सहगल आदि उपस्थित थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *