आदित्यपुर वार्ड 2 में अपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि थाना प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ की समन्वय बैठक

Adityapur : आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर निगम के वार्ड 2 सतबहनी में हाल के दिनों में बेतहाशा अपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है. जिससे लोगों में आक्रोश है. चोरी, लूट-पाट जैसे बढ़ते घटनाओं के रोकथाम को लेकर स्थानीय वार्ड पार्षद अभिजीत महतो के प्रयास से पुलिस -पब्लिक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें थाना प्रभारी राजन कुमार शामिल हुए.
बताया जाता है कि हाल के दिनों में वार्ड 2 की वृद्ध महिला के घर पहले चोरी, बाद में आगजनी की घटना नशेड़ीयो द्वारा दी गई थी. वही एक अन्य मजदूर के घर में भी घुसकर जबरन चोरी और छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया था. बढ़ते अपराध की घटनाओं को लेकर वार्ड पार्षद ने जनता के आक्रोश को देखते हुए समन्वय बैठक स्थापित किया जिसमें थाना प्रभारी राजन कुमार शामिल हुए और ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जाएगा. थाना प्रभारी ने कहा कि आम लोग सूचनाओं को पुलिस प्रशासन तक पहुंचाने का काम करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *