आदित्यपुर मांझी टोला में बाल दिवस पर मैजिक शो आयोजित

Adityapur : आदित्यपुर स्थित मांझीटोला के चांदनी चौक में 14 नवंबर बाल दिवस के उपलक्ष पर बच्चों के लिए मैजिक शो का आयोजन किया गया. जिसमें जादूगर एम एन सिंह ने हैरतअंगेज करतब पेश कर बच्चों का भरपूर मनोरंजन किया
मांझी टोला निवासी निवासी चंदन मोइत्रा के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा और जिला मंत्री अभिजीत दत्ता शामिल हुए. देर शाम चले इस मैजिक-शो का आनंद बच्चों ने भरपूर उठाया .आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में शंभू दास,  मोचीराम दास, छानु बेहरा, सोनू तांती, डॉक्टर लोहरा आदि की भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *