आदित्यपुर वार्ड 29 चुनाव रणनीति में जुटे विनोद श्रीवास्तव,भाजपा नेताओं का समर्थन

Adityapur : आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में इस बार मेयर चुनाव से कहीं अधिक दिलचस्प चुनाव वार्ड 29 में हो सकता है .क्योंकि यहां वर्तमान मेयर विनोद श्रीवास्तव भावी प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरेंगे. हालांकि इन्होंने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले कुछ ही दिनों में ये चुनावी समर की घोषणा कर सकते हैं.
मेयर विनोद श्रीवास्तव के चुनाव लड़ने की बात सामने आते ही समर्थक और भाजपा नेताओं का जुटान होने लगा है. भाजपा एस सी मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजीव रंजन उर्फ छोटू पासवान पार्टी के अधिकारियों के साथ चुनावी रणनीति का समर्थन करने पहुंचे. इनके साथ पूर्व आरआईटी भाजपा मंडल अध्यक्ष और एससी मोर्चा के प्रभारी ब्रह्मानंद झा,अनुराग श्रीवास्तव, अमित कुमार, मिन्टू आदि मौजूद थे. भाजपा नेताओं ने बताया कि बीते 6 महीने में मेयर पद के साथ-साथ वार्ड पार्षद के प्रभार को संभालते हुए बिनोद श्रीवास्तव ने जो विकास का मॉडल तैयार किया है, उससे स्पष्ट जनादेश प्राप्त होने की प्रबल संभावना है. हालांकि चुनावी चकल्लस से विनोद श्रीवास्तव ने फिलहाल अपने आप को दूर रखा है और वार्ड 29 की जनता से सीधे संपर्क स्थापित कर लक्ष्य निर्धारित रणनीति पर फोकस दिख रहे है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *