कांड्रा थाना का चालक सड़क दुर्घटना में घायल, ट्रैक्टर के साथ हुई जोरदार टक्कर

Saraikela: कांड्रा थाना के बोलेरो गाड़ी का चालक रविंद्र कुमार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. जिन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटनाक्रम के अनुसार कांड्रा टोल बूथ से ठीक पहले चालक रविंद्र कुमार बोलेरो गाड़ी लेकर गम्हरिया से कांड्रा की ओर आ रहे थे. इस बीच तेज गति से बोलेरो के आगे चल रहे एक ट्रैक्टर को पीछे से जबरदस्त ठोकर मार दी. इस घटना में चालक रविंद्र कुमार घायल हो गए. जिन्हें तत्काल इलाज के लिए जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनकी स्थिति फिलहाल सामान्य है. घटना के फौरन बाद थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद महतो ने बाहर रहने के कारण अन्य पुलिसकर्मियों के सहयोग से चालक को बेहतर इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल भिजवाया है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *