आदित्यपुर : जुगसलाई की कुबड़ी गैंग के साथ गिरफ्तार, इंदिरा बस्ती में की थी चोरी

Adityapur: जुगसलाई की कुबड़ी गैंग ने अपने चोर गिरोह के सदस्यों के साथ इंद्रा बस्ती में शीला नाग के घर चोरी के घटना को अंजाम दिया था. इसमें जुगसलाई की परवीन खातून उर्फ कुबड़ी के साथ आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती के शेख रहमत अली और धातकीडीह बिष्टुपुर के रहमत कुरैशी शामिल थे.
इस बात की जानकारी गुरुवार की शाम प्रेसवार्ता कर थाना प्रभारी राजन कुमार ने दिया. उन्होंने कहा कि इस चोरी के मामले का उद्भेदन कर खुलासा किया जा रहा है. चोर गैंग के पास से नथुनी, पायल, 7 चांदी के सिक्के आदि एक बैग के साथ बरामद हुआ है. इस उद्भेदन में पुलिस अवर निरीक्षक शमा सुसारी, जितेंद्र सिंह एवं अन्य पुलिस बल शामिल थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *