सरायकेला केएस कॉलेज के आक्रोशित छात्रों ने सदर अस्पताल के सामने सड़क किया जाम, डिस्ट्रिक्ट जज ,डीसी समेत कई अधिकारी सड़क जाम में फंसे

Saraikela: सरायकेला स्थिति काशी साहू कॉलेज में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों ने सिविल सर्जन के व्यवहार से उग्र होकर सदर अस्पताल के सामने सड़क को जाम कर दिया है. जिससे आवागमन बाधित हो गया है.

आक्रोशित छात्रों के सड़क जाम करने से कार्यालय से  लौट रहे सरायकेला डीसी अरवा राजकमल, डिस्ट्रिक्ट जज की गाड़ी भी जाम में फस गई है. जबकि आक्रोशित छात्रों ने पूरी तरह सड़क जाम कर आवागमन बाधित किया है. बताया जाता है कि गुरुवार को भूख हड़ताल के तीसरे दिन छात्रों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए सिविल सर्जन के निर्देश पर सदर अस्पताल लाया गया था. जहां सिविल सर्जन द्वारा दुर्व्यवहार करने पर छात्र उखड़ गए और सड़क जाम कर दिया है. इधर समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम है .वही मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन ने आक्रोशित छात्रों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *