तीर्थ स्थलों से भारत का होगा विकास, धर्म यात्रा महासंघ के जिलाध्यक्ष बने श्री राम ठाकुर

Adityapur: धर्म यात्रा महासंघ के सरायकेला- खरसावां जिला इकाई का गठन क्षेत्र आदित्यपुर खरकई टीओपी स्थित मंदिर परिसर में किया गया. जिसमें धर्म यात्रा महासंघ सरायकेला जिला इकाई का अध्यक्ष श्रीराम ठाकुर को बनाया गया है.
कार्यक्रम में शिरकत करते हुए धर्म यात्रा महासंघ के राष्ट्रीय सचिव अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल ने 1995 में भारत विकास की परिकल्पना के साथ धर्म यात्रा महासंघ का गठन किया था, जो आज पूरे राष्ट्र भर में धर्म जागरण का कार्य कर रही है. इस मौके पर सरायकेला -खरसावां जिला इकाई का गठन किया गया जिसमें श्रीराम ठाकुर को जिला अध्यक्ष, बनाया गया.डीसी मुखी को उपाध्यक्ष, अंजनी चौधरी को सचिव, महेश खंडेलवाल को कोषाध्यक्ष और पालक के रूप में सुधीर सिंह को नामित किया गया. इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्रीराम ठाकुर ने कहा कि धर्म रक्षा महासंघ के मुख्य उद्देश्य तीर्थ स्थलों के विकास से भारत के विकास परिकल्पना को आगे बढ़ाते हुए सरायकेला जिले में स्थित तीर्थ स्थल चांडिल का जोयदा मंदिर ,आकर्षिनी मंदिर जैसे तीर्थो का प्रचार प्रसार किया जाएगा. कार्यक्रम में धर्म यात्रा महासंघ प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ए के श्रीवास्तव, विहिप नेता भगवान सिंह आदि मौजूद रहे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *