आदित्यपुर – गम्हरिया में खुला पहला रूफटॉप रेस्टोरेंट “क्लाउड 245”

Adityapur: आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र के लोग अब महानगरों के तर्ज पर बनने वाले रूफटॉप रेस्टोरेंट का मजा ले सकेंगे. सुधा डेयरी मोड़ के पास स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में रूफटॉप क्लाउड 245 रेस्टोरेंट की शुरुआत की गई है.

 

 दीपक कुमार ,रेस्टोरेंट प्रोपराइटर

इंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित क्लाउड 245 रेस्टोरेंट 3 हज़ार स्क्वायर फीट में बनाया गया है, जो क्षेत्र का पहला ऐसा रेस्टोरेंट है जो खुले वातावरण में लोगों को आनंद के पल बिताने का मौका देगा. रेस्टोरेंट के प्रोपराइटर दीपक कुमार ने बताया कि रेस्टोरेंट के अलावा कैफेटेरिया,  बैंक्विट हॉल, बच्चों के लिए प्ले जोन ,ओपन गार्डन, 40 बेड के हॉल की भी सुविधा मौजूद है. इसके अलावा यहां मल्टी क्यूज़ीन रेस्टोरेंट में तरह-तरह के व्यंजन बजट में उपलब्ध होंगे. इन्होंने बताया कि ओपनिंग ऑफर के तहत 25% की छूट ग्राहकों को दी जाएगी। इन्होंने बताया कि अब तक केवल जमशेदपुर शहर में ही इस प्रकार के रेस्टोरेंट का कल्चर था जो अब आदित्यपुर और गम्हरिया के लोगों को भी उपलब्ध होगा. इस मौके पर सुशील प्रसाद ,सरस्वती देवी, दिव्या कुमारी, नीरज कुमार हर्षित सिंह आदि मौजूद थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *