“पुष्पा” फिल्म के अंदाज में हो रही थी शराब की तस्करी , चौका पुलिस ने किया भंडाफोड़

Saraikela: चौका पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर टाटा से रांची जा रही एनएल 01 एल 8042 ट्रक से 580 पेटी अंग्रेजी शराब को जब्त किया है। 
चौका थाना में प्रेस वार्ता आयोजित कर पुलिस निरीक्षक पास्कल टोप्पो ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा 550ml की 120 पेटी 375ml की 390 पेटी 180ml की 70 पेटी कुल 580 पेटी जिसकी अनुमानित कीमत 17 लाख रुपए है। पुलिस निरीक्षक ने बताया गाड़ी के जांच में कंटेनर नुमा मशीन जिस पर वाटर फिल्टर लिखा हुआ था। मशीन चारों तरफ से बंद एवं प्लास्टिक के कवर से बिल्कुल नया अवस्था में पैक किया गया था. बाहर से देखने पर किसी बड़ी मशीन जैसा प्रतीत हो रहा था। मशीन सील बंद रहने के कारण तत्काल बुधवार को इसकी जांच नहीं किया जा सकी. बाद में मशीन का जांच प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी तालेश्वर रविदास के समक्ष किया गया जांच में मशीन जैसा दिखने वाला कंटेनर के अंदर अवैध शराब की पेटियां भरकर जमशेदपुर से रांची की ओर ले जाया जा रहा था। इसकी सूचना पुलिस को बुधवार को ही मिली थी। इस कंटेनर को चौका थाना क्षेत्र के चावलीबासा के पास पकड़ा गया है। छापेमारी के दौरान ट्रक ड्राइवर और खलासी भागने में सफल रहा।छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक पास्कल टोप्पो, थाना प्रभारी धर्मराज कुमार, अभिजीत कुमार, गौरव कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *