Chaibasa News : पुलिस जवानों ने माओवादियों के अस्थाई कैंप को ध्वस्त कर विस्फोटक व अन्य सामान किया बरामद, मिली थी गुप्त सूचना

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा जिला में भाकपा माओवादी संगठन के विरुद्ध रणनीति बनाकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. चाईबासा के कोल्हान व पोड़ाहाट क्षेत्रों में भी नक्सलियों के विरुद्ध अभियान जारी है. इसी क्रम में पुलिस जवानों ने माओवादियों द्वारा बनाया गया अस्थाई कैंप को ध्वस्त कर जमीन के अंदर छुपा कर रखा गया विस्फोटक व अन्य सामान बरामद किया गया.

 

इसी क्रम में जिला पुलिस को विश्वस्त सूत्रों से आसूचना प्राप्त हुई थी कि मुफ्फसिल थानान्तर्गत चिड़ियाबेड़ा गाँव के आसपास नक्सलियों द्वारा विस्फोटक व गुरिल्ला युद्ध में उपयोग की जाने वाली अन्य सामग्रियों को इकट्ठा किया गया है. इसके आलोक में चाईबासा जिलाबल, झारखण्ड जगुआर कोबरा-209, सीआरपीएफ 60 एवं 197 बटालियन का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर अभियान योजना बनायी गयी और तलाशी अभियान शुरू किया गया. पुलिस एवं सुरक्षाबलों के आने की खबर मिलने पर नक्सली स्थान छोड़कर भाग खड़े हुए और तलाशी के दौरान माओवादियों द्वारा बनाया गया अस्थाई कैंप व जमीन के अंदर छुपा कर रखा गया विस्फोटक व अन्य सामान बरामद किया गया. इस दौरान एक 315 देशी रायफल,50 लीटर जरकेन, ईथाईलिन डाईअमीन 45 बोतल, नाईट्रो- बेनजीन 45 बोतल (500 मी.ली.प्रत्येक ) वायर कटर बड़ा -01 पीस, पोस्टर, बैनर एवं नक्सली साहित्य, हाईड्रालिक पाईप 01, बैग, वर्दी व दैनिक रोजमर्रा की सामग्री बरामद किया गया. दल में शामिल बम निरोधक दस्ते द्वारा विस्फोटकों को विनष्ट कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *