आदित्यपुर :सुवर्णरेखा परियोजना की संयुक्त सचिव रंजना मिश्रा को अपर सचिव में प्रोन्नति

Adityapur: आदित्यपुर स्थित सुवर्णरेखा परियोजना में पुनर्वास कार्यालय में अपर निदेशक के पद पर पदस्थापित संयुक्त सचिव रंजना मिश्रा को झारखंड सरकार की कार्मिक विभाग ने अपर सचिव के पद पर प्रोन्नत की है. 
कार्मिक विभाग ने उन्हें प्रोन्नत करते हुए परियोजना में अपर निदेशक पर ही पुनर्स्थापित कर दिया है. प्रोन्नति मिलने पर रंजना मिश्रा का ऑफिस के कर्मचारियों ने गुलदस्ता देकर अभिनंदन किया है. जिसमें पुनर्वास पदाधिकारी राजीव गाड़ी, प्रधान सहायक प्रसेनजीत घोष, कंप्यूटर ऑपरेटर विश्वजीत गोप, लिपिक देवनाथ हलधर, कर्मी अशोक षाड़ंगी, हरेन्द्र आदि शामिल थे. इस मौके पर रंजना मिश्रा ने बताया कि परियोजना से जुड़े कार्य निरंतर जारी है. नई पुनर्वास नीति बनने के बाद विकास पुस्तिका निर्माण कार्य में भी तेजी आई है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *