आदित्यपुर : जियाडा रीजनल डायरेक्टर प्रेम रंजन  संयुक्त सचिव पद पर पदोन्नति, बधाइयों का तांता

Adityapur: आदित्यपुर स्थित जियाडा कार्यालय के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन का संयुक्त सचिव के पद पर पदोन्नति मिली है. पूर्व में वे सरकार के उपसचिव के पद पर कार्यरत थे. 
झारखंड सरकार की कार्मिक एवं राजभाषा विभाग के द्वारा प्रेम रंजन को पदोन्नति दी गई है. उनके पदोन्नति होने पर इनके शुभचिंतकों का तांता लगा रहा शनिवार को सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अधिकारियों ने जियाडा कार्यालय में मिलकर प्रेम रंजन का अभिनंदन किया. जिसमें पूर्व महासचिव सुरेश सोंथालिया, उपाध्यक्ष महेश सोंथालिया आदि शामिल थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *