लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद का अंतरराष्ट्रीय महासम्मेलन: 21 देशों के प्रतिनिधियों ने लिया सनातन रक्षा का संकल्प

विश्व हिंदू रक्षा परिषद

आदित्यपुर: विश्व हिंदू रक्षा परिषद के तत्वावधान में आयोजित ‘द्वितीय अंतरराष्ट्रीय हिंदू प्रतिनिधि महासम्मेलन एवं भारतीय सनातन गौरव सम्मान समारोह’ लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भव्यता के साथ संपन्न हुआ।

इस आयोजन में भारत सहित 21 देशों के प्रतिनिधियों, पूज्य संतों, विद्वानों और हजारों सनातन प्रेमियों ने सहभागिता कर इसे वैश्विक पहचान दिलाई।

​सम्मेलन के दौरान धर्म, संस्कृति और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को ‘भारतीय सनातन गौरव सम्मान’ से अलंकृत किया गया। पूरे आयोजन स्थल पर ‘जय श्री राम’ के जयघोष से वातावरण धर्ममय बना रहा।

​परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने संबोधित करते हुए कहा कि विश्व भर में फैले सनातन धर्मावलंबियों को एक सशक्त मंच पर संगठित करना ही परिषद का मुख्य ध्येय है। वहीं अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष राय ने सभी वैश्विक प्रतिनिधियों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

​कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय सह प्रभारी (संपूर्ण भारत) भरत सिंह ने कहा कि 21 देशों की भागीदारी यह दर्शाती है कि यह सम्मेलन सनातन एकता को वैश्विक स्तर पर सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित हुआ है। विदेशी प्रतिनिधियों ने भारतीय संस्कृति की सार्वभौमिकता की सराहना की।

​राष्ट्रीय संगठन मंत्री हरचरण सिंह उर्फ राजा ने युवाओं से राष्ट्र व धर्म की सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। महासम्मेलन का समापन राष्ट्र रक्षा और सनातन धर्म के संवर्धन के दृढ़ संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *