Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Chaibasa - कुमारडूंगी में 13 साल की बच्ची के साथ सामुहिक दुष्कर्म
Chaibasa

कुमारडूंगी में 13 साल की बच्ची के साथ सामुहिक दुष्कर्म

By The News24 Live07/08/2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
IMG 20250807 084318
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में 4 दरिंदों ने 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. आरोपियों ने पीड़िता के सारे कपड़े फाड़ दिए. इतना ही नहीं आरोपियों ने किसी को बताने पर जान से मारने की पीड़िता को धमकी भी दी.

नाबालिग प्रेम जाल में फंसा कर लंबे समय से कर रहा था दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में नाबालिग बच्ची के साथ 4 युवकों ने सामुहिक दुष्कर्म किया है और घटना के बाद सभी ने उसके कपड़े भी फाड़ दिये. वारदात के अगले दिन आरोपियों ने बाजार में दुकानें खुलने पर पीड़िता को नए कपड़े लाकर दिए और एक बस में बैठाकर चले गए. लड़की जब चिल्लाई और विरोध किया तो दरिंदों ने उसका मुंह दबाकर उसे चुप करा दिया. इसी बीच, जब बच्ची के पिता ने घर पर कॉल किया, तो पीड़िता के पास पिता का फोन था. उसे भी उन्होंने छीन लिया.

पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची, अपनी मां को पूरी वारदात के बारे में बताया. इसके बाद नजदीकी पुलिस थाने जाकर पीड़िता और उसकी मां ने अपनी आपबीती सुनाई.

पीड़िता से शिकायत मिलने के बाद कुमारडुंगी थाना प्रभारी विनोद पासवान और मंझारी थाना प्रभारी दिलीप मांझी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. घटनास्थल से फटे कपड़े बरामद किए गए. पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसकी दोनों आरोपियों से दोस्ती हुई थी. सोमवार को एक आरोपी ने पीड़िता को यह कहकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया कि वह उसे उसकी मौसी के घर तक छोड़ देगा.

कुमारडूंगी थाना प्रभारी विनोद पासवान ने बताया कि पीड़िता से सामुहिक दुष्कर्म मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पीड़िता का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी की जा रही है.

http://आम तोड़ने गई 8 वर्षीय बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, जमकर हुई पिटाई, पुलिस को सौंपा

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
A 13-year-old girl was gang-raped in kumardungi chaibasa chaibasa news jharkhand jharkhand news kumardungi west singhbhum कुमारडूंगी में 13 साल की बच्ची के साथ सामुहिक दुष्कर्म चाईबासा न्यूज
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025

Saraikela Swadeshi Jagran Manch: ‘आत्मनिर्भर भारत का आधार है स्वदेशी’ — गम्हरिया सम्मेलन में बोले बन्दे शंकर सिंह, जिला कमिटी का हुआ विस्तार

07/12/2025

LATEST UPDATE

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025

Saraikela Swadeshi Jagran Manch: ‘आत्मनिर्भर भारत का आधार है स्वदेशी’ — गम्हरिया सम्मेलन में बोले बन्दे शंकर सिंह, जिला कमिटी का हुआ विस्तार

07/12/2025

Gamharia Blood Donation: झारखंड जीवन ज्योति फाउंडेशन का 7वां रक्तदान शिविर आयोजित, रक्तदाताओं का दिखा उत्साह

07/12/2025

Adityapur Shaurya Diwas 2025 सरायकेला: विहिप ने धूमधाम से मनाया ‘शौर्य दिवस’, आदित्यपुर में कार सेवकों को किया गया सम्मानित

06/12/2025

32वीं एसआर रूंगटा ए-डिवीजन लीग, 2025-26 हिमांशु शर्मा का नाबाद शतक – सेरसा चक्रधरपुर ने स्टूडेंट क्लब चाईबासा को 6 विकेट से हराया

06/12/2025

महाराष्ट्र पहुंचे प्रीतम भाटिया का शिवाजी महाराज के वंशज नामदेव जाधव और प्रेस क्लब सदस्यों ने किया भव्य स्वागत

06/12/2025

SARAIKELA: JMT plant workers protest: जेएमटी प्लांट के मजदूर साढ़े तीन साल से बेरोजगार, आरकेएफएल पर एनसीएलटी आदेश उल्लंघन का आरोप

06/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d