Adityapur accident: अनियंत्रित होकर पिकअप वैन पलटा आधा दर्जन यात्री हुए घायल

गम्हरिया:टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर सुधा डेयरी के समीप सोमवार की देर शाम एक अनियंत्रित मैजिक यात्री वाहन पलटने से उसमें सवार करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए।

इसे भी पढे :-Chandil accident: बाइक सवार दो युवकों की मौत ,अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई दुर्घटना

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची आदित्यपुर पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रेस्क्यू कर इलाज हेतु एमजीएम अस्पताल भिजवाया। इसमे बताया एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, सरायकेला की ओर से आ रहा एक पिकअप वैन का सुधा डेयरी के पास पिछले चक्के का टायर फट गया जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया। उक्त वाहन पर छह यात्री सवार थे जो घायल हो गए। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को जब्त कर लिया है।

इसे भी पढे :-http://हिंदू बन कर नाबालिग को प्यार के जाल में फंसाया युवक, करा चुका है गर्भपात, पुलिस ने भेजा जेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम