Adityapur Accident: खड़े हाईवा में ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, केबिन में फंसा रहा चालक

 

Adityapur: आदित्यपुर- कांड्रा सड़क मार्ग पर प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है। सड़क सुरक्षा के प्रति उदासीनता और जागरूकता कमी के चलते दुर्घटनाएं रोजाना हो रही है, ताजा घटना गुरुवार अहले सुबह आदित्यपुर -कांड्रा मुख्य मार्ग पर टोयोटा शो रूम के पास हुई, जहां तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर चालक ने सड़क पर खड़े हाईवा के पीछे जोरदार टक्कर मार दी.

 

 

जोरदार टक्कर होने के चलते ट्रेलर का चालक दुर्घटना के बाद केबिन में ही फंस गया ,वही ट्रेलर का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, बताया जाता है कि गम्हरिया से आदित्यपुर की ओर ट्रेलर जा रहा था, तभी यह घटना हुई, घटना के बाद मौके पर पहुंचे आदित्यपुर थाना प्रभारी नितिन सिंह ने गैस कटर बुलाकर घंटे में मस्कत के बाद केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला, गनीमत रही की ट्रेलर का चालक आंशिक रूप से घायल हुआ ,जिसे फौरन बेहतर इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल में भर्ती कर दिया गया, इधर घटना के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जबकि सड़क दुर्घटना देखने वालों की भीड़ लगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *