Adityapur Achala Saptami Puja: अचला सप्तमी पर मग ब्राह्मण एसोसिएशन द्वारा सूर्य जन्मोत्सव का आयोजन

 

 

 

 

Adityapur:अचला सप्तमी के शुभ मौके पर मग ब्राह्मण एसोसिएशन के तत्वाधान में आदित्यपुर स्थित जयप्रकाश उद्यान में सूर्य जन्मोत्सव अनुष्ठान का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।

 

 

शाकदिव्यपीय ब्राह्मणों द्वारा अचला सप्तमी के उपलक्ष पर भगवान भास्कर का जन्मोत्सव मनाया जाता है, शुक्रवार को अचला सप्तमी के मौके पर आदित्यपुर स्थित जय प्रकाश उद्यान में मग ब्राह्मण एसोसिएशन के द्वारा सामूहिक सूर्य पूजन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत महिलाओं द्वारा सुबह कलश यात्रा के साथ की गई।

 

इसके बाद भगवान भास्कर के जन्मोत्सव को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मनाया गया, मौके पर यहां प्रसाद भोग का भी वितरण किया गया। इसके अलावा यहां बच्चों के लिए कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। आयोजन के संबंध में अध्यक्ष रजनीकांत पाठक ने बताया कि प्रतिवर्ष बसंत पंचमी के दूसरे दिन अचला सप्तमी के मौके पर सूर्य जन्मोत्सव का आयोजन किया जाता है, इस अनुष्ठान के आयोजन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र एवं समाज निर्माण भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम