Adityapur (आदित्यपुर): आदित्यपुर स्थित जेएमए स्टोर्स प्राइवेट लिमिटेड (टाटा मोटर्स डीलर) के स्टॉक यार्ड परिसर में देवशिल्पी बाबा विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।

इस पावन अवसर पर पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था तथा मशीनरी व तकनीकी उपकरणों का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान कंपनी के निदेशक करन डी. पारीख ने पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से मुख्य यजमान के रूप में पूजा संपन्न कराई। उन्होंने संस्थान की निरंतर प्रगति और सभी कर्मियों के बेहतर भविष्य की कामना की। आरती और हवन के पश्चात उपस्थित सभी लोगों के बीच महाप्रसाद एवं भोग का वितरण किया गया।
इस धार्मिक अनुष्ठान में संस्थान के उच्च प्रबंधन से लेकर सामान्य कर्मचारियों तक ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूजा में मुख्य रूप से अशोक कुमार सीईओ, प्रदीप त्रिवेदी व सुरेश पाठक जीएम अकाउंट, जीएम संजीव रजन श्रीवास्तव, राजीव कुमार, सुनील पांडेय, देवाशीष घोष और पीए टू डायरेक्टर स्वाति कुमारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे.
सहित संस्थान के अन्य सभी कर्मचारी सपरिवार उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दीं और सामूहिक सौहार्द के साथ उत्सव का समापन हुआ।








