Adityapur BJP BOTH Meeting: आदित्यपुर मंडल भाजपा की बूथ स्तरीय बैठक में “बूथ जीतों चुनाव जीतों” पर चर्चा,महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

Adityapur (आदित्यपुर ): भाजपा आदित्यपुर मंडल की बूथ स्तरीय संगठनात्मक बैठक गुरुवार शाम को आदित्यपुर स्थित अटल पार्क सभागार में मंडल अध्यक्ष देवेश महापात्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें आगामी विस चुनाव को लेकर संगठन के आह्वान बूथ जीतों चुनाव जीतों पर चर्चा हुई. साथ ही बूथ कमेटी का पुनर्गठन करने और महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.

ये भी पढ़े: Adityapur BJP Camp Office Inauguration: एस टाईप में भाजपा का खुला कैंप कार्यालय, चंपाई सोरेन के भाजपा प्रकरण पर नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

बैठक में मंचासीन अतिथियों को सम्मानित करते भाजपा सदस्य

बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, मंच मोर्चा के अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष व मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए. बैठक में बताया गया कि आदित्यपुर मंडल में 82 बूथों पर 18 शक्ति केंद्र बनाये गये हैं, जिसकी हाजिरी ली गई. बैठक में 82 में से 32 बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे. इस पर मौजूद सरायकेला विस प्रभारी गुंजन यादव ने नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है. अगर कार्यकर्ता सक्रिय नहीं रहेंगे तो हम चुनाव में सफल नहीं हो सकेंगे. उन्होंने कहा कि विस चुनाव को लेकर सभी बूथ कमेटी का पुनर्गठन किया जायेगा. इस बार की बूथ कमेटी में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी. बैठक में मंडल प्रभारी गणेश महाली, आदित्यपुर के पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह, ललन तिवारी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीतिका मुखी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुराग जायसवाल समेत एसके मिश्रा, सुनील सिंह, सुशील मंडल, विनोद सिंह, बरजोराम हांसदा, अशोक सिंह, ललन सिन्हा, मनोज सिन्हा, कुमुद रंजन, महेंद्र बांसवाला, कृष्ण मुरारी झा, वीरेंद्र सिंह, गणेश कालिंदी, पवन महतो, नीलपदमा विश्वास, मोनिका घोष, शीला पाल, लुस्की सोरेन, सुनीता पासवान, सावन गुप्ता, मनसा नायक, महेंद्र चौधरी व एसके यूसुफ आदि काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. संचालन मंडल महामंत्री संजीव कुमार उर्फ पाव ने किया.

http://Saraikela Bjp Mahila Morcha Protest: भाजपा महिला मोर्चा विरोध प्रदर्शन :सरकार पर बरसी भाजपा नेत्रियां ,जिला प्रशासन पर धरना रोकने का आरोप

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *