Adityapur Blood Donation: चित्रांश महापरिवार का स्वर्गीय रीता सिन्हा की स्मृति में तीसरा रक्तदान शिविर कल

Adityapur: चित्रांश महापरिवार कल्याण समिति एवं श्री चित्रगुप्त मंदिर आदित्यपुर के संयुक्त तत्वाधान में स्वर्गीय रीता सिन्हा की पुण्य स्मृति में तीसरा वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार 2 जून को आदित्यपुर के एमआईजी दुर्गा मंडप में आयोजित हो रहा है।
ये भी पढ़े: Adityapur shanidev Mega Blood Donation Camp: शनि देव भक्त मंडली का 36 वा महारक्तदान शिविर 25 फरवरी को , 1520 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य
प्रेस वार्ता में जानकारी देते चित्रांश महापरिवार के सदस्य
चित्रांश महापरिवार कल्याण समिति द्वारा संस्थापक सदस्य स्वर्गीय अरुण सिन्हा की धर्मपत्नी स्वर्गीय रीता सिन्हा की स्मृति में प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है, इसी कड़ी में 2 जून रविवार को तीसरे रक्तदान शिविर का आयोजन आदित्यपुर -2 एमआईजी सार्वजनिक दुर्गा पूजा मंडप में आयोजित होगा, जिसमें चित्रांश परिवार के अलावा अन्य समाज के भी लोग भी हिस्सा लेंगे। भीषण गर्मी में रक्त की कमी को देखते हुए प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है, अध्यक्ष भैया सूरज भूषण ने इस संबंध में प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी दी ,इन्होंने बताया कि जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित होगा , बताया कि चित्रांश महा परिवार सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है, आगामी 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से संरक्षक रंजन प्रदीप, मधुकर श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष धीरज सिन्हा, तनिष्क श्रीवास्तव, रोहित सिन्हा, मीडिया प्रभारी धीरेंद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन