Adityapur: श्री ब्रह्मर्षि विकास मंच द्वारा आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस पॉर्क (डब्ल्यू टाईप मैदान), आदित्यपुर में 14वां रक्तदान शिविर आयोजित किया गया.
विज्ञापन


जमशेदपुर ब्लड बैंक और प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के सहयोग से आहूत इस शिविर में कुल 252 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया. इससे पूर्व शिविर का शुभारंभ भगवान श्री परशुराम एवं प्रख्यात किसान नेता सह स्वतंत्रता सेनानी स्वामी सहजानंद सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण एव दीप प्रज्वलन कर किया गया. इस अवसर पर पूर्व विधायक अरविन्द सिंह, नागरिक समन्वय समिति के अध्यक्ष प्रसिद्ध नारायण सिंह, समाजसेवी रविन्द नाथ चौबे, एसिया के पूर्व अध्यक्ष संतोष खेतान, समाजसेवी ओमप्रकाश (अधिवक्ता), इंटक जिलाध्यक्ष के पी तिवारी, कांग्रेस नेता सुशील सिंह, राणा सिंह, पूर्व पार्षद नीतू शर्मा, पूर्व पार्षद सुधीर चौधरी, बारजोराम हाँसदा, डॉ0 नथुनी सिंह, क्षत्रीय महासभा के राजकुमार सिंह, अवधेश सिंह, ब्रहर्षि विकास मंच, जमशेदपुर के अध्यक्ष रामप्रकाश पाण्डेय, रामउदय शर्मा, शिक्षाविद अंगद तिवारी, मजदूर नेता अमरनाथ सिंह, राष्ट्र संवाद के संपादक देवानंद सिंह, लहरचक्र पत्रिका के कुमार मनीष तिवारी, भाजपा नेता निशांत कुमार, अमित शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह, भाजपा नेता धनुर्धर त्रिपाठी, मनोज ठाकुर, जद (यू) के प्रदेश सचिव सत्यप्रकाभ, भाजपा नेता सुनील श्रीवास्तव, प्रदुषण नियंत्रण पर्षद के कार्यपालक अभियंता रामप्रवेश कुमार, जमशेदपुर के अनुभाजन पदाधिकारी श्री मृत्युन्जय कुमार सहित अन्य अतिथि उपस्थित थे. शिविर को सफल बनाने में रामेश्वर शर्मा, अवधेश्वर ठाकुर, चन्द्रमा पाण्डेय, राजीव मोहन सिंह, अजय कुमार सिंह, विनीत कुमार सिन्हा, गणेश प्रसाद सिंह, मनोज चौधरी, कार्यक्रम संयोजक सतीश शर्मा, श्रीराम ठाकुर, अर्जुन शाही, जैनेन्द्र कुमार मुन्ना, हरेन्द्र तिवारी, राजकुमार, कृष्णा सिंह, कृष्णा मिश्रा, कृष्ण गोपाल पिंटू, सुशील कुमार मिश्रा, श्याम ज्ञानी शाही, राजेश चौधरी, शभूनाथ, संजय मिश्रा, निर्मल शर्मा, विनय तिवारी, सुनिल तिवारी, रंजित शाण्डिलिय, कुमुद रंजन, प्रमोद सिंह, मुकेश, रविन्द्र सिंह, सुनील सिंह, गौरी शंकर, नवल किशोर सिंह, नीरज कुमार, रामकुमार शर्मा, राजीव मिश्रा, मुकेश कुमार सिंह, सुनील कुमार चौधरी आदि का योगदान सराहनीय रहा. धन्यवाद ज्ञापन श्रीराम ठाकुर और भोगेन्द्र नाथ झा ने संयुक्त रुप से किया.