Adityapur Champai Soren Aabhar Yatra: चंपाई सोरेन का एस टाइप दुर्गा पूजा मैदान में आज होगा भव्य स्वागत, लड्डू से जाएंगे तौले

Adityapur: सरायकेला विधानसभा सीट से भाजपा के नव निर्वाचित विधायक सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के जीत पर भाजपा द्वारा आभार यात्रा निकाली जाएगी।

आदित्यपुर एस टाइप भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम की बैठक करते भाजपाई

शुक्रवार दोपहर 3 बजे से कांड्रा मोड़ से चंपाई सोरेन की आभार यात्रा प्रारंभ होगी। जिसका समापन आदित्यपुर आरआईटी मंडल में होगा। इससे पूर्व आदित्यपुर पहुंचने पर चंपाई सोरेन के आभार यात्रा का दुर्गा पूजा मैदान एस टाइप में कार्यक्रम आयोजित कर भव्य स्वागत किया जाएगा इस मौके पर जबरदस्त आतिशबाजी भी की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा नेता बबलू सिंह ने बताया कि एस टाइप दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में चंपाई सोरेन के जीत की खुशी में उनके वजन के बराबर लड्डू से उन्हें तौला जाएगा जिसे बाद में आम जनों के बीच वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर भाजपाइयों ने बैठक कर रणनीति तैयार की है। भाजपा आदित्यपुर मंडल ने आम जनों से अपील किया है कि वे बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल हो।

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ