Adityapur Chhath Festival 2025: पुरेंद्र ने 1000 छठव्रतीयों में मिट्टी का चूल्हा, चुनरी साड़ी, लौकी, आटा/ गेहूं एवं आम की लकड़ी का किया वितरण

Adityapur: छठ महापर्व के अवसर पर आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को वार्ड संख्या- 26,29, 32,34, एवं 35 की 1000 छठव्रती माताओं-बहनों के बीच पूजन सामग्री का भव्य वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम आदित्यपुर-2 स्थित मार्ग संख्या- 15 मैदान में जन सहयोग से संपन्न हुआ, जहां छठव्रतियों को मिट्टी का चूल्हा, चुनरी साड़ी, लौकी और आम की लकड़ी सहित आवश्यक पूजन सामग्री कूपन प्रणाली के माध्यम से प्रदान की गई।

ये भी पढ़े:-Adityapur  Chhath Puja:छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर प्रशासन से मिले पुरेंद्र, आदित्यपुर–गम्हरिया में छठ पूजा की बेहतर व्यवस्था को लेकर सौंपा ज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर निगम की उपनगर आयुक्त पारुल सिंह उपस्थित थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश सिंह तथा सहायक सचिव नितेश राज शामिल हुए।

मुख्य अतिथि पारुल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “छठ महापर्व के अवसर पर बीते 10 वर्षों से पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर विकास समिति द्वारा किया जा रहा यह कार्य सराहनीय है।” उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा छठ घाटों तक जाने वाले मार्गों की मरम्मत, सफाई और लाइटिंग की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही उन्होंने मंच से कंट्रोल रूम और अपना निजी नंबर जारी करते हुए कहा कि छठ पर्व से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए लोग सीधे संपर्क कर सकते हैं।इससे पहले, सभी अतिथियों का स्वागत आदित्यपुर विकास समिति की ओर से शाल ओढ़ाकर और बुके देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि “हर वर्ष की तरह इस बार भी छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया जा रहा है। इस वर्ष कुल 2000 छठव्रती माताओं और बहनों को चूल्हा, चुनरी साड़ी, लौकी, आम की लकड़ी, आटा/ गेहूं और अन्य सामग्री दी जाएगी।पुरेद्र ने कहा कि इस आयोजन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि सामूहिक प्रयास और जन सहयोग से छठ जैसे लोकआस्था के पर्व को और भी भव्य एवं अनुकरणीय बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में देव प्रकाश, एसएन यादव,, मिथिलेश झा, प्रमोद गुप्ता, राजेश्वर पंडित, अधिवक्ता संजय कुमार, संतोष कुमार सिंह, सिमरन मेहरा, एस डी प्रसाद, अखिलेश कुमार, राकेश कुमार, संदीप साहू, ऋषि गुप्ता, अजय ठाकुर, राजेश यादव, अजय यादव, आशुतोष गुप्ता, गणेश चौबे, अमित ठाकुर, संकेत चौधरी, शुभम कुमार तिवारी, मुकेश चौधरी, ऋषभ कुमार, राजू कुमार, सूरज कुमार, सौरव गुप्ता, धीरज पांडे, रंजन कुमार तिवारी, विशाल राणा समेत आदित्यपुर विकास समिति एवं न्यू डिस्को क्लब के सभी सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े रहे।

http://Adityapur station train halt:आदित्यपुर स्टेशन पर बिहारगामी ट्रेनों के ठहराव की माँग तेज़, छठ पूजा से पहले ट्रेन ठहराव की माँग रेल मंत्रालय से की अपील

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप