Saraikela Chhau Mahotsav 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ‘राजकीय चैत्र पर्व-सह-छऊ महोत्सव’ का मिला आमंत्रण, सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 11 से 13 अप्रैल तक सजेगी लोक कला की महफिल

छऊ महोत्सव

सरायकेला: झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विश्व प्रसिद्ध छऊ नृत्य के संरक्षण को समर्पित ‘राजकीय चैत्र पर्व-सह-छऊ महोत्सव-2026’ का भव्य आगाज़ कल से होने जा रहा है। इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने झारखंड मंत्रालय में शिष्टाचार भेंट कर महोत्सव में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया।

Saraikela Chhau Mahotsav: सरायकेला: राजकीय चैत्र पर्व छऊ महोत्सव 2026 की तैयारियाँ शुरू, 6 अप्रैल से लोक कला की धूम

छऊ महोत्सव
​तीन दिवसीय कला उत्सव का स्वरूप

यह महोत्सव 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। राजकीय सम्मान के साथ आयोजित होने वाले इस उत्सव में छऊ नृत्य की विभिन्न शैलियों और स्थानीय लोक कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री को आयोजन से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था, कलाकारों के प्रवास और दर्शकों की सुविधाओं के लिए की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।

​सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने महोत्सव के सफल आयोजन हेतु अपनी शुभकामनाएं दीं और राज्य की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक पटल पर मजबूती से रखने की आवश्यकता पर बल दिया। छऊ महोत्सव न केवल स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करता है, बल्कि पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का भी प्रमुख केंद्र है।

http://Saraikela”Chaitra Parv Chhau Festival”: राजकीय “चैत्र पर्व छऊ महोत्सव 11 अप्रैल से, धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन कल से

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’