Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Adityapur - Adityapur councillors hunger strike:आदित्यपुर नगर निगम विवाद: डीसी के आश्वासन पर पूर्व पार्षदों ने खत्म किया आमरण अनशन
Adityapur

Adityapur councillors hunger strike:आदित्यपुर नगर निगम विवाद: डीसी के आश्वासन पर पूर्व पार्षदों ने खत्म किया आमरण अनशन

उपनगर आयुक्त, कार्यपालक पदाधिकारी ने पहुंचकर तुड़वाया
By JSR Desk01/11/2025Updated:01/11/2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
IMG 20251101 WA0062
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

आदित्यपुर: जिला उपायुक्त नितीश कुमार सिंह के आश्वासन के बाद आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व पार्षदों ने शनिवार शाम अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया।

Adityapur Protest: “अब आंदोलन ही विकल्प” — रंजन सिंह का ऐलान, नगर निगम पर लापरवाही का आरोप,नाराज पार्षद रंजन सिंह 1 नवंबर से करेंगे भूख हड़ताल

IMG 20251101 WA0066
अनशन समाप्त करते रंजन सिंह

पूर्व पार्षद नगर निगम प्रशासन की मनमानी, अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था और मनमाने टैक्स वसूली के खिलाफ नगर निगम कार्यालय के समीप भूख हड़ताल पर बैठे थे।जैसे ही अनशन की जानकारी जिला प्रशासन को मिली, उपायुक्त हरकत में आए और उन्होंने पूर्व पार्षदों की मांगों पर सकारात्मक पहल की। डीसी ने वार्ड संख्या 17 के जयप्रकाश उद्यान सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति देने का भरोसा दिया। साथ ही अन्य लंबित मुद्दों पर भी सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपनी बात कहने की आजादी है, लेकिन किसी भी समस्या का समाधान वार्ता से ही निकल सकता है। डीसी ने स्पष्ट किया कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी जनप्रतिनिधि या आम नागरिक की जायज मांग को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना जाए। उपायुक्त के इस संदेश के बाद आदित्यपुर नगर निगम की उप नगर आयुक्त पारुल सिंह और कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार झा अनशन स्थल पहुंचे। उन्होंने आंदोलनरत पूर्व पार्षदों से संवाद किया और उन्हें पानी पिलाकर अनशन समाप्त कराया। इसके बाद पूर्व पार्षदों ने उपायुक्त और नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार जताया, लेकिन साथ ही चेतावनी दी कि अगर वादों पर अमल नहीं हुआ तो वे फिर से आमरण अनशन शुरू करेंगे।

IMG 20251101 WA0063
अप नगर आयुक्त पारुल सिंह ने पानी पिलवाकर पार्षदों का तुड़वाया अनशन

गौरतलब है कि यह अनशन नीतू शर्मा और रंजन सिंह के नेतृत्व में शुरू किया गया था जिसमे पूर्व पार्षदों में अभिजीत महतो, रिंकू रॉय, ममता बेंज, जुली महतो,विक्रम किस्कु, बरजोराम हांसदा शामिल थे, उनका आरोप था कि नगर निगम क्षेत्र में पिछले दो वर्षों से अनाप-शनाप टैक्स वसूला जा रहा है, जबकि शहर की सफाई व्यवस्था और मूलभूत सुविधाएं पूरी तरह चरमराई हुई हैं।

http://Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 19 पान दुकान चौक से शिव मंदिर तक की सड़क तालाब में तब्दील, टू-व्हीलर सवार रोज फिसल रहे

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
#Adityapur #adityapur #Adityapur आदित्यपुर #saraikela-kharswan #आदित्यपुर सरायकेला adityapur Adityapur Nagar Nigam protest DC assurance Adityapur DC नितीश कुमार सिंह jamshedpur news Saraikela dc आदित्यपुर आदित्यपुर नगर निगम अनशन जयप्रकाश उद्यान सड़क निर्माण नगर निगम टैक्स विवाद पारुल सिंह उप नगर आयुक्त पूर्व पार्षद भूख हड़ताल सफाई व्यवस्था आदित्यपुर
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
JSR Desk
  • Website

Related Posts

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025

Saraikela Swadeshi Jagran Manch: ‘आत्मनिर्भर भारत का आधार है स्वदेशी’ — गम्हरिया सम्मेलन में बोले बन्दे शंकर सिंह, जिला कमिटी का हुआ विस्तार

07/12/2025

LATEST UPDATE

आदित्यपुर फुटबॉल टूर्नामेंट : आज़ाद मैदान को स्टेडियम में विकसित किया जाएगा – पुरेंद्र नारायण सिंह

07/12/2025

साइबर ठगी : चाईबासा पुलिस ने 16.92 लाख की ठगी मामले में दूसरे साइबर अपराधी को पाकुड़ से दबोचा

07/12/2025

Saraikela Swadeshi Jagran Manch: ‘आत्मनिर्भर भारत का आधार है स्वदेशी’ — गम्हरिया सम्मेलन में बोले बन्दे शंकर सिंह, जिला कमिटी का हुआ विस्तार

07/12/2025

Gamharia Blood Donation: झारखंड जीवन ज्योति फाउंडेशन का 7वां रक्तदान शिविर आयोजित, रक्तदाताओं का दिखा उत्साह

07/12/2025

Adityapur Shaurya Diwas 2025 सरायकेला: विहिप ने धूमधाम से मनाया ‘शौर्य दिवस’, आदित्यपुर में कार सेवकों को किया गया सम्मानित

06/12/2025

32वीं एसआर रूंगटा ए-डिवीजन लीग, 2025-26 हिमांशु शर्मा का नाबाद शतक – सेरसा चक्रधरपुर ने स्टूडेंट क्लब चाईबासा को 6 विकेट से हराया

06/12/2025

महाराष्ट्र पहुंचे प्रीतम भाटिया का शिवाजी महाराज के वंशज नामदेव जाधव और प्रेस क्लब सदस्यों ने किया भव्य स्वागत

06/12/2025

SARAIKELA: JMT plant workers protest: जेएमटी प्लांट के मजदूर साढ़े तीन साल से बेरोजगार, आरकेएफएल पर एनसीएलटी आदेश उल्लंघन का आरोप

06/12/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d