Adityapur Cricket Tournament: समर्थ सेवा समिति युवाओं को नशे से दूर रखने छेड़ेगा मुहिम, 26 से 3 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

Adityapur: आदित्यपुर का समर्थ सेवा समिति युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने के।खेल एक्टिविटी पर जोर दे रहा है. समिति ने अपनी पहली एक्टिविटी के तहत 26 से 28 जनवरी तक आजाद स्पोर्टिंग क्लब मैदान आदित्यपुर 2 में 3 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया है. 

 

8वीं अशोक जैन नाक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता 2023-24 : निर्भय चौरसिया का शानदार शतक, जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब ने लक्ष्मण गिलुआ क्रिकेट क्लब को हराया

यह टूर्नामेंट 8-8 ओवर का होगा, जो टेनिस बॉल से खेला जाएगा. टूर्नामेंट में कुल 24 टीम हिस्सा लेंगी. टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए प्रत्येक टीम को 2100 रुपए प्रवेश शुल्क देना होगा. टूर्नामेंट के विजेता टीम को 30 हजार नगद और ट्रॉफी जबकि उपविजेता को 20 हजार रुपए नगद और ट्रॉफी मिलेंगे. इसके अलावा मैन ऑफ द मैच और सीरीज के लिए भी प्राइज मनी रखी गई है. यह जानकारी सोमवार को प्रेस वार्ता कर टूर्नामेंट के संरक्षक मनोज तिवारी, विनय कृष्ण राजू और निरंजन मिश्रा, संयोजक दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, ललन शुक्ला, देव कुमार गिरि आदि ने दी.

http://8वीं अशोक जैन नाक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता 2023-24 : निर्भय चौरसिया का शानदार शतक, जगन्नाथपुर क्रिकेट क्लब ने लक्ष्मण गिलुआ क्रिकेट क्लब को हराया

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन