Adityapur crime news: आदित्यपुर में छीनतई गिरोह हुआ सक्रिय, सरेआम महिला का छीना पर्स

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार छीनतई गिरोह का कहर एक बार फिर देखने को मिल रहा है.जहां शुक्रवार रात आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पान दुकान चौक पर बाइक सवार दो अपराधियों ने महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए.
घटनास्थल पर मौजूद पीड़ित महिला
घटनास्थल पर मौजूद पीड़ित महिला
प्राप्त जानकारी के अनुसार पान दुकान चौक के पास रात 9.30 बजे यश पेट्रोल पंप के ठीक सामने बाइक पर सवार होकर पति -पत्नी जा रहे थे .तभी काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो अपराधियों ने महिला के हाथ से पर्स छीन कर फरार हो गए. पल्सर सवार अपराध कर्मी सीधे खरकई पुल की ओर भाग गए. इधर घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई जिसके बाद लोगों ने फौरन आदित्यपुर पुलिस को इसकी सूचना दी. बताया जाता है साकची बाराद्वारी निवासी राजेश महतो अपनी पत्नी सुजाता महतो के साथ गम्हरिया स्थित ससुराल गए थे, जहां ससुराल से वापस घर लौटने के क्रम में उनकी पत्नी के साथ छीनतई की घटना हुई.
मौके पर पहुंची पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस
महिला के साथ पर्स छीनतई की घटना की जानकारी इनके पति राजेश महतो ने आदित्यपुर पुलिस को दी जिसके बाद तकरीबन आधे घंटे बीतने के बाद पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी वहां पहुंची. इधर पुलिस द्वारा पीड़ित दंपत्ति को मामले की लिखित शिकायत किए जाने को कहा गया. इसके बाद दंपत्ति आदित्यपुर थाना शिकायत करने पहुंचे

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत