Adityapur Criminal Remand:अपराधी पंकज मांझी हत्याकांड से उठा पर्दा , पुलिस ने दो हत्या आरोपी को लिया रिमांड पर, हथियार भी बरामद

Saraikela: जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत सालडीह बस्ती में 3 अक्टूबर की रात की पंकज मांझी नाम के युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में दो आरोपी किशन गोपी उर्फ कृष्णा गोप एवं चंदन यादव उर्फ चंदू के आत्मसमर्पण के बाद पुलिस ने मामला से पर्दा हटा लिया है।

ये भी पढ़े:- Adityapur Criminal Arrest:दिल्ली -कोलकाता पुलिस और सीआईएफ के संयुक्त प्रयास से आदित्यपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात संतोष थप्पा

बरामद हथियार

पुलिस रिमांड पर दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद हत्याकांड में प्रयुक्त किए गए हथियार लोडेड पिस्टल एवं खून लगे चाकू बरामद कर ली गई है । पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने बताया कि इस संबंध में आदित्यपुर थाना काड सं.372/2024, दिनाक 4 अक्टूबर 2024, धारा धारा- 103(1)/3(5) बीएन5-2023 एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। अनुसंधान के क्रम मे फरार प्राथमिकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी एवं दबिश को देखते हुए आरोपी किशन गोप उर्फ कृष्णा गोप एवं चंदन यादव उर्फ चंदू यादव (दोनो सालडीह बस्ती, संजय नगर) ने 7 अक्टूबर को जिला व्यवहार न्यायालय के मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 48 घंटो के पुलिस रिमांड पर आदित्यपुर थाना लाया गया। पूछताछ के क्रम में प्राथमिकी अभियुक्तों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर काण्ड में प्रयुक्त लोडेड पिस्टल एवं खून लगा चाकू को बरामद किया गया है। रिमांड अवधी पूर्ण होने के बाद दोनो आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में उपस्थापित कराया गया है। काण्ड के एक अन्य प्राथमिकी अभियुक्त सागर गोप उर्फ तुड़ा फिरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन