Adityapur Dahare Tusu: डहरे टुसु परब में गम्हरिया से साकची तक उमड़ा जन सैलाब

 

 

 

Adityapur:कुड़मी समाज द्वारा अपनी संस्कृति संरक्षण के उद्देश्य से रविवार को डहरे टुसु परब का आयोजन किया गया, जिसमे गम्हरिया से साकची तक सड़को पर जन सैलाब उमड़ पड़ा.

इसे भी पढ़े:-

आदित्यपुर: दिंण्डली सार्वजनिक टुसू मेला में उमड़ी भीड़, झूमर सम्राट संतोष महतो के गीतों से झुमाया

पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत कुड़मी समाज के आह्वान पर दिवंगत सांसद सुनील महतो के गम्हरिया समाधि स्थल से साकची आम बागान तक विशाल रैली निकाली गई ,जिसमें ढोल मांदर के थाप पर लोग थिरकते दिखे, कुड़मी समाज द्वारा अपने सभ्यता और संस्कृति बचाव के उद्देश्य से आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए, लोगों का हुजूम दौरान उमड़ पड़ा, गम्हरिया से आदित्यपुर होते हुए जन सैलाब जमशेदपुर साकची आम बागान के लिए प्रस्थान किया ,इधर आदित्यपुर फुटबॉल मैदान से कुड़मी सेना टोटोमिक के केंद्रीय अध्यक्ष लालटू महतो के नेतृत्व में भी विशाल जन समूह का जुटान कर रैली निकाली गई, जहां डीजे की धुन पर कुरमाली संगीत पर महिलाएं नृत्य करती दिखी, इस दौरान केंद्रीय अध्यक्ष लालटू महतो ने बताया कि डहरे टुसू हमारी कला और संस्कृति की पहचान है।

इसे व्यापक प्रचारित कर जन-जन तक पहुंचाने की मुहिम है ,आदिवासी मूलवासी समाज की सभ्यता और संस्कृति को बचाए रखने के साथ आगे बढ़ना हैं।

http://आदित्यपुर: दिंण्डली सार्वजनिक टुसू मेला में उमड़ी भीड़, झूमर सम्राट संतोष महतो के गीतों से झुमाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम