Adityapur: दैनिक भास्कर के वरिष्ठ पत्रकार बिपिन कुमार मिश्रा की माता भारती देवी का निधन

दैनिक भास्कर, आदित्यपुर के पत्रकार बिपिन कुमार मिश्रा की माता भारती देवी मिश्रा

आदित्यपुर। दैनिक भास्कर, आदित्यपुर के पत्रकार बिपिन कुमार मिश्रा की माता भारती देवी मिश्रा (76) का शनिवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं।

पैतृक आवास पर ली अंतिम सांस

उन्होंने ब्रह्मपुर (जिला बक्सर) स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

सादा जीवन, धार्मिक स्वभाव

भारती देवी अपने पीछे चार बेटों और पोते-पोतियों से भरा-पुरा परिवार छोड़ गई हैं। वे एक सरल एवं धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं, जिन्होंने अपने परिवार को संस्कारों के साथ संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रविवार को होगा अंतिम संस्कार

परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार रविवार को ब्रह्मपुर, बक्सर स्थित पैतृक निवास पर किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में विभिन्न संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकार साथियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *