Adityapur Health Camp: आदित्यपुर में स्वास्थ्य शिविर: स्व. उषा श्रीवास्तव की पुण्य स्मृति में आयोजन, फोर्टिस अस्पताल कोलकाता के सहयोग से सैकड़ों लोगों की निःशुल्क जाँच

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच

आदित्यपुर: श्री चित्रांश महापरिवार कल्याण समिति, आदित्यपुर-2 द्वारा अपने सामाजिक दायित्वों के तहत एक निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर स्वर्गीय उषा श्रीवास्तव जी की पावन पुण्य स्मृति में आयोजित हुआ, जिसमें फोर्टिस अस्पताल, कोलकाता द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच

​दुर्गा मंडप, एम.आई.जी. कॉलोनी, दुर्गा पूजा मैदान (आदित्यपुर-2) के प्रांगण में आयोजित हुए शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर निगम के मेयर संजय सरदार, डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया,इस मौके पर स्थानीय वार्ड पार्षद सुधीर चौधरी ,अंजू सिंह, अमृता श्रीवास्तव, अवधेश सिंह , बिजेश कुमार सिंह भी शामिल रहे, शिविर में सामान्य स्वास्थ्य जाँच ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) की जाँच ब्लड शुगर (मधुमेह) की जाँच, नेत्र जांच, हीमोग्लोबिन की जाँच, फोर्टिस अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा कर उचित परामर्श दिया गया।उपलब्ध स्वास्थ्य सेवा का लाभ लोगों ने उठाया।

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच

इस मौके पर मेयर संजय सरदार ने कहा कि स्वास्थ्य सबसे पहले जरूरी है इस भीषण गर्मी के मौके पर आयोजित इस शिविर का सभी लोगों को लाभ उठाना चाहिए डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है हमें स्वास्थ्य को सबसे प्रमुखता देनी होगी।

 

कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष भैया सूरज भूषण प्रसाद, महासचिव मधुकर श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष ज्ञान रंजन श्रीवास्तव, रंजन प्रदीप, धिरेंद्र प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद, आलोक श्रीवास्तव रोहित सिन्हा समेत अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *