Adityapur News: आदित्यपुर नगर निगम प्रशासनिक भवन निर्माण का विरोध, पार्षद ने विरोधियों को बताया ‘विकास विरोधी’ और ‘अतिक्रमणकारी’ ​, वार्ड 30 में भवन निर्माण के खिलाफ दूसरे वार्ड के प्रतिनिधियों ने मोर्चा खोला

आदित्यपुर:  आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 30 में प्रस्तावित प्रशासनिक भवन के निर्माण को लेकर राजनीति गरमा गई है। एक ओर जहाँ अन्य वार्डों के जनप्रतिनिधि और क्रिकेट अकादमी संचालक इसका विरोध कर रहे हैं, वहीं स्थानीय पार्षद ने इसे विकास को रोकने की साजिश करार दिया है।

Adityapur Municipal Corporation: आदित्यपुर नगर निगम: नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक में विकास योजनाओं पर मुहर, ​25 करोड़ की लागत से जागृति मैदान में बनेगा अत्याधुनिक निगम कार्यालय; साफ-सफाई और पेयजल के लिए बनी विशेष रणनीति

विरोध सभा में उठा चंपाई सोरेन का नाम

​हाल ही में आयोजित एक सभा में कई प्रतिनिधियों ने निर्माण का विरोध किया। विरोधियों का दावा है कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी इस स्थान पर भवन निर्माण का विरोध किया था, जिसके बाद काम रुक गया था। हालांकि, अब दोबारा प्रस्ताव पारित होने से उनमें नाराजगी है। दिलचस्प बात यह रही कि जिस वार्ड (संख्या 30) में निर्माण होना है, वहां के स्थानीय लोग इस विरोध सभा से नदारद दिखे।

पार्षद सुधीर चौधरी का पलटवार

विरोध पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए वार्ड 30 के पार्षद सुधीर चौधरी ने विरोध करने वालों को ‘विकास विरोधी’ बताया। चौधरी ने आरोप लगाया कि:

निजी स्वार्थ:

मैदान में वार्ड 29 के एक पार्षद पति के करीबी द्वारा व्यावसायिक क्रिकेट कोचिंग चलाई जा रही है, जिससे स्थानीय बच्चे नहीं खेल पा रहे।

अतिक्रमण का संरक्षण:विरोध करने वाले लोग ही वीर कुंवर सिंह मैदान और मार्ग संख्या 7 के मैदानों के अस्तित्व को खत्म करने के जिम्मेदार हैं। वे थाना के आसपास अवैध बिल्डिंग मटेरियल की दुकानों और अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं।

भविष्य की योजना: खेल और प्रशासन साथ-साथ

पार्षद सुधीर चौधरी ने स्पष्ट किया कि थाना के बगल में प्रशासनिक भवन बनेगा और सामने के खाली भूखंड को एक आधुनिक खेल मैदान  के रूप में विकसित किया जाएगा। यहाँ झारखंड के पारंपरिक खेलों जैसे फुटबॉल, वॉलीबॉल, तीरंदाजी और खो-खो का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने अवैध कोचिंग संचालकों पर कानूनी कार्रवाई करने की बात भी कही है।

 

http://आदित्यपुर : मेयर बिनोद श्रीवास्तव के प्रयास से 30 करोड़ के 274 योजनाओं से होगा 35 वार्डों में विकास कार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur News: आदित्यपुर नगर निगम प्रशासनिक भवन निर्माण का विरोध, पार्षद ने विरोधियों को बताया ‘विकास विरोधी’ और ‘अतिक्रमणकारी’ ​, वार्ड 30 में भवन निर्माण के खिलाफ दूसरे वार्ड के प्रतिनिधियों ने मोर्चा खोला