Adityapur Dead Body Found:टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग सड़क किनारे मिला व्यक्ति का शव

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा -कांड्रा मुख्य मार्ग बिको मोड़ के पास सड़क किनारे मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। जिसके चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं।

मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे पड़े शव को देखा. जिसे देख सड़क पर लोगों का जमावड़ा लग गया।बाद में घटना की जानकारी स्थानीय आदित्यपुर पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया है कि मृत व्यक्ति सोमवार दोपहर 3 बजे से उक्त स्थान पर नशे का सेवन कर रहा था।अत्यधिक शराब सेवन के चलते गिरकर उसकी मौत हुई है।पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Saraikela MNREGA Strike : मानदेय और सुरक्षा की मांग को लेकर मनरेगा कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ठप होंगे विकास कार्य, तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के बाद सरकार की बेरुखी से नाराज कर्मचारियों ने लिया फैसला