Adityapur death anniversary: 18 वे पुण्यतिथि पर याद किए गए युवा कांग्रेस के पूर्व महामंत्री अमरेंद्र मिश्रा

 

 

 

 

आदित्यपुर: युवा कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव अमरेंद्र मिश्रा को उनके 18 वे पुण्यतिथि पर कांग्रेसी नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की. उनका 21 फरवरी 2006 में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी. 

 

 

स्वर्गीय अमरेंद्र मिश्रा के कार्यकाल को याद करते हुए वक्ताओं ने संगठन के प्रति उनकी कर्तव्यनिष्ठा को सराहा. मौके पर श्रद्धांजलि सभा मे पूर्व विधायक सह भाजपा नेता अरबिंद सिंह ने स्वर्गीय अमरेन्द्र मिश्रा को याद करते हुए कहा कि वे हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे उनके कार्य आज भी प्रासंगिक और प्रेरणास्रोत हैं.कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अम्बुज कुमार ने कहा कि अमरेंद्र मिश्रा पार्टी के सच्चे सिपाही थे. आज उन्हीं के संघर्ष के बदौलत संगठन में सैंकड़ों लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़े और आज सरायकेला खरसावां जिले में युवाओं का सशक्त संगठन कांग्रेस पार्टी में सक्रिय हैं.

श्रद्धांजलि सभा संचालन करते हुए लालबाबू सरदार ने कहा कि वे आंदोलन कारी नेता थे, क्षेत्र की छोटी छोटी समस्याओं को लेकर वे युवाओं को एकजुट कर आंदोलन करने सड़कों पर उतर जाते थे. इस मौके पर खिरोद सरदार, समरेंद्र नाथ तिवारी, संगीता प्रधान, शैलेश गुप्ता, जितेंद्र मिश्रा, राज मंगल ठाकुर, शौमिक बनर्जी, दिनेश लाल, उमेश महतो, बैकुंठ चौधरी, बीएस मिश्रा, अमूल्य महतो, आदि शामिल रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम