Adityapur death of thief: रंगे हाथो चोरी करते पकड़ा चोर पति -पत्नी की पिटाई से मौत, आरोपी दंपत्ति गिरफ्तार

Adityapur: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया के शिवनारायणपुर में शनिवार सुबह ट्रैक्टर से बैटरी चोरी करते एक व्यक्ति को पति पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ कर बेरहमी से पीट डाला जिससे उसकी मौत हो गई.

मृत व्यक्ति की पहचान लोलको गोप के रूप में की गयी हैं जो शिवनारायणपुर के पास में रहता हैं। घटनाक्रम के अनुसार बीते रात तकरीबन 1:30 बजे चोरी मामले का पूर्व आरोपी मृतक लोलको गोप ने शिवनारायणपुर निवासी पुटूरु टुडू के घर रखें ट्रैक्टर की बैटरी को चुराने का प्रयास किया. तभी पुटूरु टुडू की नजर उस पर पड़ी. जिसके बाद पुटूरु टुडू ने उस पर हमला कर दिया. इस बीच उसकी पत्नी भी मौके पर पहुंच गई और दोनों पति-पत्नी ने मिलकर डंडे से लोलको गोप की पिटाई कर दी. इधर शनिवार सुबह तक लोलको गोप होश में था. लेकिन उसे समय से इलाज नहीं मिलने के चलते उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद शनिवार सुबह पहुंची आदित्यपुर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सरायकेला सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर थाना ले आई है।

दंपत्ति के हैं दो छोटे बच्चे

चोर की पिटाई से मौत मामले के आरोपी लोल्को गोप और उसकी पत्नी को पुलिस थाने में हिरासत में रखकर पूछताछ कर रही है. बताया जाता है कि आरोपी दंपति के दो छोटे बच्चे हैं. इधर आरोपी दंपति ने पुलिस को बताया है कि आवेश में आकर उन्होंने डंडे से पिटाई की है. लेकिन वे हत्या करना नहीं चाहते थे. इधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम