Adityapur Dr. Mahavir Ram Memorial Cup: एनआईटी ग्राउंड में डॉ. महावीर राम मेमोरियल कप का भव्य आयोजन, बीएमसी मेटल कास्ट की टीमों के बीच हुआ कड़ा मुकाबला

डॉ. महावीर राम मेमोरियल कप

आदित्यपुर। जमशेदपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी दिवंगत डॉ. महावीर राम की पावन स्मृति में रविवार को एनआईटी (NIT) कॉलेज ग्राउंड में ‘डॉ. महावीर राम मेमोरियल कप’ एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रमुख कंपनी बीएमसी मेटल कास्ट की व
4 यूनिटों से जुड़ी चार टीमों ने शिरकत की और खेल भावना का प्रदर्शन किया।

Adityapur Nandan Projects: आदित्यपुर में भव्य आवासीय परियोजना का आगाज: पूर्व सीएम चम्पई सोरेन ने किया 14.5 एकड़ के ‘नंदन प्रोजेक्ट्स’ का शिलान्यास

डॉ. महावीर राम मेमोरियल कप

​प्रतिभा और खेल का संगम

टूर्नामेंट में मुख्य रूप से चार टीमों— मेटल कास्ट वारियर, फेरो कास्ट सुपर किंग्स, फेरो कास्ट राइडर्स और प्रकाश लीजेंड्स के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर था और हर टीम ने ट्रॉफी जीतने के लिए अपना पूरा दमखम लगा दिया।

​मुख्य अतिथि का संबोधन

पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सह झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता कुणाल सारंगी उपस्थित रहे। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन की पाठशाला है। एक सफल खिलाड़ी वही है जो नियमों का पालन करता है। हमें खेल के इन नियमों को अपने जीवन में भी उतारना चाहिए। सकारात्मक सोच ही युवाओं के सर्वांगीण विकास का आधार है।”

डॉ. महावीर राम मेमोरियल कप

​स्वस्थ कार्य संस्कृति की ओर एक कदम

बीएमसी मेटल कास्ट के डायरेक्टर और डॉ. महावीर राम के सुपुत्र दीपक डोकानिया ने बताया कि इस टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन एनआईटी के डायरेक्टर प्रोफेसर गौतम सूत्रधार ने किया। आयोजन के पीछे के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए दीपक दुकनिया ने कहा कि औद्योगिक परिवेश में काम करने वाले कर्मचारियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से तनावमुक्त रखना बेहद जरूरी है। खेलकूद के माध्यम से न केवल स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि टीम वर्क की भावना भी प्रबल होती है। इस अवसर पर दीपाली डोकानिया सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और कंपनी के कर्मचारी भारी संख्या में मौजूद थे। विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

http://Adityapur Congress Meeting: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: मेयर पद के लिए कांग्रेस से केपी सोरेन सबसे प्रबल दावेदार, संतोष सिंह को फिर मिली नगर अध्यक्ष की कमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *