Adityapur Drain Construction:आदित्यपुर-राममड़ैया बस्ती में जर्जर नाली और सड़कों का निर्माण शुरू, लोगों में खुशी की लहर

Adityapur (आदित्यपुर) नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 राममड़ैया बस्ती के निवासियों को जल्द ही जर्जर सड़कों और नालियों की समस्या से निजात मिलेगी। स्थानीय निवर्तमान वार्ड पार्षद रंजन सिंह के अथक प्रयासों से इस बस्ती में सड़क और नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया गया है।

Adityapur Auto Profile Unit-3 strike: ऑटो प्रोफाइल यूनिट-3 के मजदूर हड़ताल पर, जेएलकेएम के नेतृत्व में आंदोलन,उत्पादन ठप

राममड़ैया बस्तीबुधवार को बस्ती में भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित कर इस विकास योजना को विधिवत रूप से प्रारंभ किया गया। इस परियोजना के तहत, सभी पुरानी और टूटी हुई नालियों का निर्माण किया जाएगा, और सड़कों पर पेवर्स ब्लॉक बिछाने का कार्य शुरू किया गया है। रंजन सिंह ने जानकारी दी कि बस्ती के कई हिस्सों में पहले ही नाली निर्माण और पेवर्स ब्लॉक बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन लोगों की विशेष मांग पर कुछ अधूरे कार्यों को अब तेजी से पूरा किया जा रहा है। यह पूरी योजना लगभग 15 लाख रुपये की लागत से धरातल पर उतारी जा रही है।

​इस निर्माण कार्य के शुरू होने से स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों का मानना है कि नई सड़कें और नालियों का निर्माण होने से बस्ती में साफ और स्वच्छ माहौल बना रहेगा, जिससे जीवन-स्तर में सुधार होगा।

http://Adityapur free health camp: आदित्यपुर वार्ड 18 में आयुष विभाग का निशुल्क चिकित्सा शिविर, लोगों ने लिया आयुर्वेद-यूनानी चिकित्सा लाभ